सीएम राजे ने कलाम के निधन पर की संवेदना व्यक्त

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने भारत रत्न अब्दुल कलाम के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राजे ने कहा कि कलाम भारत माता के सच्चे सपूत और एक कर्मयोगी नागरिक थे। उन्होंने जीवन पर्यन्त कड़ी मेहनत, लगन और उत्साह के साथ देश की सेवा की। वे लाखों बच्चों एवं युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी रहे। उनके निधन से पूरा देश स्तब्ध और शोकाकुल है। उनके योगदान के लिए राष्ट्र सदा उनका ऋणी रहेगा।

Vasundhara Raje

Leave a Reply

 
Copyright © 2015 Buzzing Live · All rights reserved ·